मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को बाड़मेर के दौरे पर थे। यहां महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान माइक में आवाज नहीं आई। गहलोत नाराज हो गए। माइक फेंक दिया। सीएम के पास खड़े कलेक्टर ने माइक उठा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सीएम अशोक गहलोत को आया गुस्सा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महिलाओं से संवाद कर रहे थे। इसी दौरान सीएम का माइक खराब हो गया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से माइक मांगते हुए हाथ में पकड़ा और खराब माइक को गुस्से में नीचे फेंक दिया, जिसके बाद कलेक्टर ने उस माइक को उठाया। गहलोत को बाड़मेर यात्रा के दौरान एक नहीं बल्कि 2 बार गुस्सा आ गया। सीएम गहलोत जब महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं के पीछे की साइड खड़े अनावश्यक भीड़ को देखकर गहलोत नाराज हो गए। बोले- एसपी कहां है? जिसके बाद सीएम ने कहा कि एसपी-कलेक्टर दोनों एक जैसे ही लगते है! सीएम ने महिलाओं के पीछे खड़े लोगो से कौन हो, क्यों खड़े हो? बोलिए हटो यहां से। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद किया।Read More: गृह जिले और 3 साल से एक स्थान पर पदस्थ अधिकारियों के करने होंगे तबादले
सीएम गहलोत के गुस्से वाले वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। बता दें, सीएम गहलोत की छवि गांधीवादी नेता के तौर मानी जाती है। आमतौर पर सीएम गहलोत गुस्सा नहीं करते हैं। लेकिन बाड़मेर यात्रा के दौरान गहलोत को गुस्सा आ गया है।
Comments (0)