RJD ने अपनी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष लालू प्रसाद और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ CBI के नए आरोपपत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष दो नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। RJD के सीनियर नेता मनोज झा ने दावा किया हैं कि, सीबीआई के अधिकारी दबाव में काम कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि, यह राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठ है।
CBI का आरोप पत्र नहीं है, बीजेपी का हैं
RJD के राष्ट्रीय प्रवक्ता झा ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर परोक्ष रुप से आरोप लगाया हैं कि, मैं इसे CBI द्वारा आरोप पत्र नहीं कहूंगा। यह शीर्ष दो नेताओं के कहने पर तैयार किया गया भारतीय जनता पार्टी का आरोप पत्र है। आपको बता दें कि, रेल मंत्री के रूप में प्रसाद के कार्यकाल से संबंधित नौकरी के बदले जमीन घोटाले में, सीबीआई ने उनके, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।
बीजेपी बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन से बदला लेना चाहती है
मनोज झा ने आगे यह भी आरोप लगाया हैं कि, बीजेपी बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन से बदला लेना चाहती है। RJD नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा पिछले साल बिहार में अचानक सत्ता गंवाने के बाद से उबर नहीं पाई है। वह चुनावी तौर पर हमारा मुकाबला नहीं कर सकती, इसलिए वह गुप्त रणनीति अपना रही है। उन्होंने इस दौरान यह भी दावा किया हैं कि, CBI मेरे दोस्त हैं, जो मानते हैं कि, यह राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा है, लेकिन वे ऊपर से दबाव के सामने असहाय हैं।
Comments (0)