केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस की ओर से पिछले बीस सालों से असफल तरीके से लॉन्च किए जा रहे राहुल गांधी एक विफल नेता हैं। वहीं उन्होंने आगे कहा कि, बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं।
कांग्रेस 20 वर्षों से राहुल को लॉन्च करने की कोशिश कर रही है
अमित शाह ने एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस पिछले 20 वर्षों से राहुल गांधी को लॉन्च करने की कोशिश कर रही है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली क्योंकि लोग उन्हें स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। केंद्रीय गृहमंत्री ने आगे कहा कि, किसी भी राजनीतिक दल के इतिहास में यह पहली बार है कि, दो दशकों से किसी विशेष नेता को लॉन्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, हाल ही में पटना में विपक्षी दलों की बैठक राहुल गांधी को फिर से लॉन्च करने का कांग्रेस का एक और प्रयास था।
राहुल और नीतीश पीएम बनने का सपना देख रहे है
उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि, भाजपा में किसी भी नेता को पार्टी द्वारा लॉन्च नहीं किया गया बल्कि जनता ने ही भाजपा के नेता को लॉन्च किया है। शाह ने कहा कि, राहुल गांधी और नीतीश कुमार दोनों ही पीएम बनने का सपना देख रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री ने आगे कहा कि, नितीश कुमार द्वारा लालू यादव से वादा किया है कि, खुद को राष्ट्रीय राजनीति में लाकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता बनाएंगे का परोक्ष संदर्भ देते हुए कहा कि, वास्तव में नितीश कुमार इस बढ़ती उम्र में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को बेवकूफ बना रहे हैं क्योंकि वह कहीं नहीं जा रहे हैं और बिहार में ही रहेंगे।
नीतीश कुमार ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के सीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि, बार-बार घर बदलकर सीएम नीतीश कुमार ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। लोगों ने ऐसे नेता को कभी स्वीकार नहीं किया जो बार-बार अपना घर बदलता हो। बीजेपी नेता ने कहा कि, नीतीश कुमार वर्ष 2013 से अब तक 3 बार राजग और महागठबंधन के बीच अपनी वफादारी बदल चुके हैं।
Comments (0)