मथुरा के वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के दर्शन को लेकर पांच बार हाई लेवल की मीटिंग हुई। इस बीते सोमवार हुई पांचवें दौर की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। यह बैठक मैनेजमेंट कमेटी ने बुलाई थी। जिसमें तय हुआ कि आज 30 सितंबर, 2025 को मंदिर के दर्शन में बड़ा बदलाव किया गया है। ठाकुर बांके बिहारी नए समय के मुताबिक 2 घंटे 45 मिनट ज्यादा भक्तों को दर्शन देंगे।
कमेटी ने लिखित में दी सहमति
इस नए निर्णय पर कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों ने लिखित में अपनी सहमति दी है। साथ ही कमेटी ने सख्ती से निर्देशों का पालने करने की बात कही है। इससे भक्तों को सुगम और सुरक्षित भगवान के दर्शन करने का मौका मिलेगा। यह खास फैसला नवरात्रि की नवमी से ठीक पहले आया है। इस दौरान वृंदावन में लाखों भक्त मां दुर्गा के नवरात्रि पूजा और ठाकुर दी के दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। इसके पहले कम समय होने से श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ता था, लेकिन यह बड़ा बदलाव उनकी सुविधा को देखते हुए किया गया है।
सुबह का समय
- सेवायत का निज मंदिर में प्रवेश- 06.00 AM
- दर्शन खुलने का समय- 07-00 AM
- श्रृंगार आरती- 07-10 AM
- छींटा देकर पर्दा बंद- 07-15 AM
- राजभोग सेवा प्रारम्भ- 07-15 AM
- राजभोग आरती प्रारम्भ होने का समय- 12-25 PM
- छींटा देकर पर्दा बन्द होने का समय- 12-30 PM
- सेवायत का निज मंदिर से निकास- 01-30 PM
दोपहर का समय
- सेवायत का निज मंदिर में प्रवेश- 03-15 PM
- दर्शन खुलने का समय- 04-15 PM
- शयन आरती प्रारम्भ होने का समय- 09-25 PM
- छींटा देकर पर्दा बन्द होने का समय- 09-30 PM
- सेवायत का निज मंदिर से निकास- 10-30 PM
Comments (0)