भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में की गई कुछ टिप्पणियों को लेकर उन पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि, देश की मुख्य विपक्षी पार्टी को अपने कुनबे के आगे देश का लोकतंत्र, विकास और स्वाभिमान दिखाई नहीं दे रहा है।
कांग्रेस सियासी मैदान से बाहर हो रही है
भारतीय लोकतंत्र के संदर्भ में कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से आगे कहा कि, परिवारतंत्र के पाठ्यक्रम" द्वारा "प्रजातंत्र के पराक्रम" को परास्त करने का प्रयास विफल हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि, इस तरह के कदमों के चलते ही कांग्रेस सियासी मैदान से बाहर हो रही है।
कांग्रेस को कुनबे के आगे देश का लोकतंत्र दिखाई नहीं देता
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आरोप लगाया लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस को अपने कुनबे के आगे देश का लोकतंत्र, विकास और स्वाभिमान दिखाई नहीं दे रहा है। आपको याद दिला दें कि, राहुल गांधी ने पिछले दिनों अमेरिका में कहा था कि, भारत के लोकतंत्र से पूरी दुनिया का लोकहित जुड़ा है और यदि उसमें बिखराव होता है तो इसका असर पूरे विश्व पर पड़ेगा तथा यह अमेरिका के भी हित में नहीं है।
Read More: कांग्रेस के सीएम फेस को लेकर शिवराज सिंह ने ली चुटकी, बोले -अभी तो शादी विवाह कुछ हुआ नहीं है और लोग शेरवानी सिलवाकर घूम रहे हैं
Comments (0)