समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क अपने बयानों को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके बयान अक्सर विवादों का कारण बनाते हैं। अब एक बार फिर सपा नेता ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर विवादित बयान दिया है। सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि, जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने से कुछ नहीं होगा। कानून बना देने से जनसंख्या नहीं रोक सकते।
जनसंख्या नियंत्रण कानून पैदाइश नहीं रोक सकता
वहीं आगे जनसंख्या नियंत्रण कानून के खिलाफ बोलते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि, दुनिया के कानून से अल्लाह के कानून पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कितने भी कानून बना लिए जाएं, लेकिन पैदाइश नहीं रुकने वाली। उन्होंने आगे कहा कि, जनसंख्या नियंत्रण कानून कामयाब नहीं होने वाला है। शफीकुर्रहमान बर्क ने भारतीय जनता पार्टी को नसीहत देते हुए कहा कि, ये इंसाफ नहीं है।बर्क ने सभी को आदम-हब्बा की औलादें बताया
समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने जनसंख्या कानून के बहाने धर्म का भी पाठ पढ़ाया। सपा नेता ने इस दौरान कहा कि, अल्लाह ताला ने सबसे पहले रूहें बनाई। उसके बाद हिंदू-मुसलमान का फर्क किए बिना इंसान को बनाया। शफीकुर्रहमान बर्क ने आगे बोलते हुए सभी को आदम-हब्बा की औलादें बताया। बर्क ने कहा कि, अल्लाह का कानून कुरान शरीफ है और दुनिया के कानून से अल्लाह के बनाए कानून पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।कानून बनाने से जनसंख्या नियंत्रण में कोई कमी नहीं आएगी
सरकार पर निशाना साधते हुए बर्क ने कहा कि, कितने भी जनसंख्या नियंत्रण कानून बना लो, लेकिन पैदाइश नहीं रुकने वाली। कानून बनाने से जनसंख्या नियंत्रण में कोई कमी नहीं आएगी। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बर्क ने कहा कि, पूरे देश की सत्ता आपके ( बीजेपी) हाथों में हैं। ऐसे में आपको पूरे देश में एक जैसा इंसाफ करना चाहिए। जिसकी गलती है, सजा उसे ही मिलनी चाहिए। नफरत पैदा करने की बजाय आप मोहब्बत पैदा कीजिए। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि, सरकार कितने भी जनसंख्या नियंत्रण कानून बना ले, लेकिन वह इस्लाम के हिसाब से कामयाब नहीं होगा।Read More: नीतीश कुमार ने मोदी सरकार पर देश का इतिहास बदलने का लगाया आरोप, कहा - नई संसद बनाने की जरूरत क्या थी
Comments (0)