Rahul Gandhi - कर्नाटक में नई सरकार का गठन हो गया हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के अलावा 8 मंत्रियों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली हैं। ( Rahul Gandhi ) वहीं शपथग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस दौरान कर्नाटक की जनता को संबोधित करते हुए राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
हम 1 से 2 घंटे में ही हमारे 5 बड़े वादे पूरे करेंगे
कर्नाटक की जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, 1-2 घंटे में कर्नाटक की नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होगी और उसमें हमारे जो 5 बड़े वादे हैं, वे कानून बन जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि, हम जो कहते हैं हम कर दिखाते हैं। हम आपको साफ सुथरी, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे.
कर्नाटक के लोगों को आज से मिलने वाली है ये सौगात
- 200 यूनिट तक बिजली फ्री
- गरीब परिवार की मुखिया महिला को 2 हजार महीना
- महिलाओं के लिए यातायात फ्री
- बेरोजगारों को दो साल तक भत्ता – ग्रेजुएट को तीन हजार, डिप्लोमा को डेढ़ हजार
- बीपीएल परिवारों को दस किलो चावल फ्री
नफरत के बाजार में कर्नाटक ने लाखों मोहब्बत की दुकानें खोली हैं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि, कर्नाटक की जनता को मैं दिल से और कांग्रेस पार्टी की तरफ से धन्यवाद करता हूं। अपने पूरी तरह कांग्रेस का साथ दिया। मीडिया में लिखा गया कि, कांग्रेस पार्टी यह चुनाव क्यों जीती। इस जीत का केवल एक कारण है और वह है कांग्रेस कर्नाटक के गरीबों, पिछड़ों और दलितों के साथ खड़ी हुई। राहुल गांधी ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, हमने भारत जोड़ो यात्रा में कहा था, नफरत को मिटाया और मोहब्बत जीती, नफरत के बाजार में कर्नाटक ने लाखों मोहब्बत की दुकानें खोली हैं।
ये भी पढ़ें - Kapil Sibal: 2000 के नोट को सर्कुलेशन से बंद करने पर बोले कपिल सिब्बल, कहा- क्या देश में इसलिए भ्रष्टाचार बढ़ा
Comments (0)