राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आई बाढ़ से निपटने के लिए गुरुवार (13 जुलाई) को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक हुई। इस बैठक में दिल्ली के सभी स्कूलों और कॉलेजों को रविवार तक बंद करने का फैसला लिया गया है। उपराज्यपाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए थे।
सीएम केजरीवाल ने दी DDMA के फैसले की जानकारी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डीडीएमए की बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए बताया, दिल्ली के सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी रविवार तक बंद किए गए हैं। आवश्यक सेवा देने वाले सभी सरकारी दफ्तर को छोड़कर बाकी सभी सरकारी दफ्तर रविवार तक वर्क फ्रॉम होम पर चलेंगे। प्राइवेट दफ्तर को भी रविवार तक वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी गई है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में ये फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में जानकारी दी है।बाहर से आने वाले भारी वाहनों की एंट्री पर लगी रोक
इस बीच दिल्ली में बाहर से आने वाले भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए एहतियात के तौर पर सिंघू बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से माल ढुलाई करने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।शहर में घुसने लगा है यमुना का पानी
हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड से आने वाली अंतरराज्यीय बसें आईएसबीटी कश्मीरी गेट न जाकर सिंघू बॉर्डर पर ही रुक जाएंगी। हालांकि, आवश्यक सेवाओं जैसे खाद्य पदार्थ और पेट्रोलियम उत्पादों को लाने वाले वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। भारी बारिश के चलते यमुना में आए उफान ने दिल्ली को बेहाल कर दिया है। बुधवार को यमुना ने 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और लगातार नदी में पानी का बढ़ना जारी है। यमुना में पानी बढ़ने के साथ ही दिल्ली में सारे उपाय नाकाफी नजर आ रहे हैं। नदी का पानी शहर के अंदर घुसने लगा है। जिसके चलते सड़कों पर नाव चलने की स्थिति आ गई है। यमुना के किनारे के इलाके में लोग घर छोड़कर जा रहे हैं।Read More: CM Himanta Biswa Sarma ने दिया बड़ा बयान, बोले- असम में बहुविवाह पर तत्काल प्रभाव से लगेगा बैन
Comments (0)