बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चुनाव आयोग सोमवार (6 अक्टूबर) शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। बिहार की 243 सीटों वाली विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
, विभिन्न राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि चुनाव छठ पर्व के तुरंत बाद अक्टूबर के अंत में कराए जाएं, ताकि प्रवासी मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो सके। त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में बाहर काम करने वाले लोग अपने घर लौटते हैं।
दिल्ली से चुनाव आयोग करेगा ऐलान
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि बिहार में चुनाव कितने चरणों में संपन्न होंगे। इससे पहले आयोग ने 4 और 5 अक्टूबर को बिहार का दौरा किया था। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस विभाग के साथ बैठक की थी। इस बैठक में कानून-व्यवस्था और मतदान केंद्रों की तैयारियों पर चर्चा की गई थी।
Comments (0)