बिहार विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इलेक्शन शेड्यूल की जानकारी साझा की। बिहार में चुनाव 2 चरण में होंगे। 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।
दो चरणों में बिहार विधानसभा के चुनाव
बिहार विधानसभा के चुनाव दो चरण में वोट होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर 2025 और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
नामांकन की अंतिम तारीख
बिहार में दो चरणों में मतदान होंगे, पहले चरण में 121 सीटों पर दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण का नामांकन 17 अक्टूबर तक और दूसरे चरण का 20 अक्टूबर तक होगा।
एक बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे
मुख्य चुनाव आयुक्त ने ज्ञानेश कुमार ने कहा कि EVM पर सभी उम्मीदारों की रंगीन फोटो लगी रहेगी और उनके नाम बड़े अक्षरों में लिखे होंगे। एक बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे
चुनाव से 10 दिन पहले तक जुड़वा सकते हैं नाम
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि वोटिंग से 10 दिन पहले तक नाम जोड़े जा सकते हैं। 30 सितंबर को फाइनल लिस्ट जारी हुई है।
Comments (0)