चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार मंत्रिपरिषद की एक अहम बैठक संपन्न हुई। यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव से पहले की अंतिम कैबिनेट मीटिंग मानी जा रही है। इस दौरान कुल 129 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें राज्य कर्मियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं शामिल रहीं।
महंगाई भत्ता बढ़ाकर 58% किया गया
राज्य सरकार के कर्मचारियों को दिवाली से पहले राहत देते हुए नीतीश सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 3% की वृद्धि को मंजूरी दी है।
पहले DA दर: 55%
अब बढ़ाकर: 58%
यह वृद्धि 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी।
भागलपुर और सहरसा हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण
कैबिनेट ने राज्य के दो प्रमुख हवाई अड्डों के विकास के लिए भूमि अधिग्रहण की मंजूरी दी
भागलपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
931 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए
₹472.72 करोड़ स्वीकृत
सहरसा हवाई अड्डा रनवे विस्तार
अतिरिक्त 12 एकड़ भूमि के लिए
₹147.76 करोड़ की मंजूरी
112 सेवा के वाहन चालकों को मिला वेतन वृद्धि का लाभ
सरकार ने 112 नंबर इमरजेंसी सेवा के वाहन चालकों के लिए वेतन बढ़ाने का निर्णय लिया
पहले वेतन: ₹25,750 प्रति माह
अब बढ़ाकर: ₹30,000 प्रति माह
वृद्धि: ₹4,225
विकास मित्रों को मिलेंगे टैबलेट और भत्ते
महादलित विकास मिशन के तहत कार्यरत विकास मित्रों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने की दिशा में बड़ी घोषणा:
9817 विकास मित्रों को टैबलेट के लिए ₹25,000 प्रति व्यक्ति
कुल मंजूर राशि: ₹24.54 करोड़
साथ ही, विकास मित्रों को मिलने वाले परिवहन एवं स्टेशनरी भत्ते में भी वृद्धि
पहले: ₹900
अब: ₹1,500 प्रति माह
यह वृद्धि 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगी
आगामी 7 महीनों के लिए इस पर खर्च: ₹27.48 करोड़
विकास मित्रों पर कुल स्वीकृत राशि: ₹52.03 करोड़
Comments (0)