देश में पड़ रही भीषण गर्मी अब अंत की ओर है। दरअसल देश के अधिकतर राज्यों में मानसून जल्द ही दस्तक दे रहा है। लेकिन इससे पहले चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने टेंशन बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ ही घंटों के भीतर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का विकराल रूप देखने को मिल सकता है। ताजा जानकारी के अनुसार चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के चलते समुद्र का जलस्तर स्तर बढ़ रहा है। वहीं, गुजरात के गोमती घाट पर समुद्र उफान पर है। समुद्री तूफान के चलते लहरें घाट से टकरा रही है, जिसे देखने भारी संख्या में लोग गोमती घाट पहुंच रहे हैं।
मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बहुत गंभीर चक्रवात बिपरजॉय के अति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। हिमाचल प्रदेश में सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। उधर तेलंगाना के 23 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने के साथ आंधी-तूफान आने का अनुमान है।
देश में पड़ रही भीषण गर्मी अब अंत की ओर है। दरअसल देश के अधिकतर राज्यों में मानसून जल्द ही दस्तक दे रहा है। लेकिन इससे पहले चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने टेंशन बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ ही घंटों के भीतर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का विकराल रूप देखने को मिल सकता है।
Comments (0)