पटना में विपक्षी एकता की पहली बड़ी बैठक आज होगी। नीतीश कुमार की अगुवाई में सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में मीटिंग शुरू होगी। शाम 4-5 बजे तक मीटिंग चलने की संभावना है। इसमें भाजपा के खिलाफ लड़ने का रोडमैप तैयार होगा।
बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 15 विपक्षी दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में 6 राज्यों के मुख्यमंत्री और 5 पूर्व मुख्यमंत्री रहेंगे।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ राज्यसभा सांसद संजय सिंह गुरुवार की शाम पटना पहुंच चुके हैं।
इनके अलावा लेफ्ट नेता डी राजा, दीपांकर भट्टाचार्य और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती भी पटना पहुंच चुकी हैं। शुक्रवार सुबह जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला भी पहुंच गए हैं। 10 बजे स्पेशल विमान से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पटना पहुंचेंगे।

Comments (0)