कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी 6 दिन के लिए अमेरिका गए हुए हैं। वहां उन्होंने भारतीयों से चर्चा की। इसके चलते कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि, मोदी भगवान को भी बता सकते हैं कि क्या करना है। इस पर अब बीजेपी ने हमलावर हो गई है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, राहुल गांधी की हर यात्रा में भारत का अपमान किया जाता है। इस बार की प्रायोजित विदेश यात्रा भी उसी दिशा में है, जहां वो अपमान तो पीएम मोदी का करना चाहते हैं, किन्तु आखिर में देश का अपमान करने से नहीं हठते।
राहुल भारत को राष्ट्र ही मानते ही नहीं है
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि, यदि आप पहले के भी भाषण देखेंगे तो वह ( राहुल गांधी ) भारत को राष्ट्र ही मानते ही नहीं है, वो तो प्रदेशों का संघ कहते हैं। इसके साथ ही वह ( राहुल गांधी ) भारत के बढ़ते कदमों पर भी प्रश्नचिह्न करते हैं। बीजेपी नेता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सवालों की बौछार करते हुए कहा कि, आखिर उनकी यात्रा का मकसद क्या होता है? वह विदेश यात्रा से क्या पाना चाहते हैं? क्या विदेश में कीचड़ उछालना ही काम रह गया है?जब-जब राहुल विदेश गए भारत का अपमान किया
वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता पर हमला बोलते हुए कहा कि, आप अंतर देख सकते हैं जब-जब राहुल विदेश की यात्रा पर गए हैं उन्होंने ( राहुल गांधी ) भारत एवं देशवासियों पर प्रश्नचिह्न खड़े किए हैं। अनुराग ठाकुर ने आगे बोलते हुए कहा कि, यदि मैं कहूं कि, भारत की जो तरक्की हो रही है, साख बढ़ रही है उसको गिराने का काम निरंतर राहुल गांधी कर रहे हैं।PM मोदी बॉस हैं, यही बात राहुल गांधी को नहीं पच रही
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि, दूसरी ओर पीएम मोदी की यात्रा पर नजर डालिए। पीएम ने हाल ही में अपनी विदेश यात्रा के चलते लगभग 24 पीएम एवं दुनिया के राष्ट्रपतियों से मुलाकात की तथा 50 से ज्यादा बैठकें की थीं। कई विदेशी मंत्री उन्हें लोकप्रिय नेता बताते हैं। इस के चलते ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा था कि, पीएम मोदी बॉस हैं। उन्होंने कहा कि, शायद यही बात राहुल गांधी को नहीं पची होगी, इसलिए वह विदेश में उनका अपमान कर रहे हैं।राहुल के बयान पर बीजेपी का कटाक्ष
वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे राहुल की बात को कोट करते हुए कहा कि, राहुल गांधी ने अपनी विदेश यात्रा पर कहा कि, 80 के दशक में दलितों पर अत्याचार हुआ था, तब तो कांग्रेस की ही सरकार थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, शायद यही राहुल गांधी बताना चाह रहे थे कि, उनकी सरकार में केवल दलितों पर अत्याचार हो रहे थे, जबकि आज सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास इसी मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं।Read More: संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस को बताया राज्य का सबसे दुखी इंसान
Comments (0)