चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने भारत के पश्चिमी तट पर अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मुंबई से केरल तक तट पर तेज हवाएं चल रही हैं। समुद्र के केंद्र से तट पर ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। तूफान की विकट स्थिति के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (12 जून) को एक बजे बैठक बुलाई है।
शक्तिशाली चक्रवाती तूफ़ान में तब्दील हुआ बिपरजॉय
बीते दिन (11 जून) बिपरजॉय एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है। यह तेजी से भारत के तट की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, इसके 15 जून तक आने की उम्मीद थी, लेकिन इसने अभी से अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। मुंबई में तेज हवाओं के कारण उड़ानें बाधित हुई हैं।#WATCH Cyclone Biparjoy | High tide hits coastal area of Kachchh in Gujarat.
— ANI (@ANI) June 12, 2023
(Visuals from Mandvi Beach) pic.twitter.com/PdXCFQTZlr
गुजरात में चेतावनी की स्थिति में हुए बदलाव
भारतीय मौसम विभाग ने गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में चेतावनी की स्थिति में बदलाव करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित कर दिया है। पहले यहां येलो अलर्ट घोषित किया गया था। 15 जून की दोपहर तक बिपरजॉय तूफान के मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच से गुजरने की संभावना है। चक्रवात की चेतावनी के बीच, गुजरात के कच्छ में निचले तटीय इलाकों से लोगों को हटाकर अस्थायी शेल्टर में भेजा जा रहा है। बंदरगाह के अधिकारियों और जहाज मालिकों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।कई फ्लाइट हुईं रद्द
खराब मौसम के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट के संचालन में दिक्कतें आई हैं। रविवार देर रात कई फ्लाइट देरी से उड़ीं, जबकि कई को रद्द करना पड़ा। एयर इंडिया ने ट्वीट कर बताया कि खराब मौसम की स्थिति और मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे 09/27 के अस्थायी रूप से बंद होने के चलते हमारी कुछ उड़ानें विलंबित और रद्द हो गई हैं। हमें अपने मेहमानों को हुई असुविधा के लिए खेद है।IMPORTANT INFORMATION:
— Air India (@airindia) June 11, 2023
Inclement weather conditions and the temporary closure of Runway 09/27 at the Mumbai airport, in addition to other consequential factors beyond our control have resulted in delays and cancellation of some of our flights. We regret the inconvenience caused…
Read More: जानें सुशील मोदी ने ऐसा क्यों कहा कि, मुंशी बनकर रह गए हैं सीएम नीतीश कुमार
Comments (0)