महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कल यानी की सोमवार को राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ करते हुए कहा कि, वह "मास्टर ब्लास्टर"' हैं, जो जानते हैं कि, कैसे छक्के लगाए जाते हैं और कैसे विकेट लिए जाते हैं। आपको बता दें कि, सीएम शिंदे का यह बयान राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने ( ठाकरे ) भाजपा के सीनियर नेता को ‘मस्टर मिनिस्टर' (जोड़ने वाला मंत्री) करार दिया था।
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि, जब हम दिल्ली जाते हैं तो (विपक्ष) हमारा मजाक उड़ाता है।