प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता की भावना और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
पीएम मोदी ने देशवासियों से किया आग्रह
उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रत्येक भारतीय का तिरंगे के साथ भावानात्मक जुड़ाव है और यह हमें राष्ट्र की उन्नति के लिए कड़ी मेहनत की प्रेरणा देता है। आप सभी 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा आंदोलन में भाग लें और अपने फोटो इंटरनेट मीडिया पर साझा करें।‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने आजादी के अमृत महोत्सव में एक नई ऊर्जा भरी है। देशवासियों को इस साल इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है। आइए, 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं। तिरंगे के साथ https://t.co/0CtV8SCePz पर अपनी सेल्फी भी जरूर…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 11, 2023