मुंबई - उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना (UBT) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दावा किया कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से शिवसेना के चार प्रमुख मंत्रियों को हटाने को कहा है। वहीं एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने संजय राउत के बयान को सिरे से खारिज किया।
संजय राउत को बड़ा दावा
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, राज्य में लंबे समय से अपेक्षित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक विस्फोट होगा। संजय राउत ने आगे यह भी कहा है कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कैबिनेट में बदलाव के लिए मुख्यमंत्री को कुछ निर्देश दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि, अमित शाह ने निर्देश दिया है कि, कैबिनेट विस्तार होने पर शिंदे गुट के प्रमुख चार मंत्रियों को हटा दिया जाए। मुझे ऐसी जानकारी मिली है।फिलहाल 19 मंत्रियों से चल रही महाराष्ट्र सरकार
आपको बता दें कि, पिछले 11 महीनों से एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में अपने 19 सहयोगियों के साथ मिलकर राज्य चला रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अब जल्द ही इस मंत्रीमंडल का विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार छोटा होगा।Read More: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार के सामने कूदा नौकरी से निष्कासित युवक
Comments (0)