इंडिगो की दिल्ली-देहरादून फ्लाइट इंजन में खराबी के कारण वापस लौट गई। जिसकी दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi IGI Airport) पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। इंडिगो की फ्लाइट ने बुधवार (21 जून) को दिल्ली से उत्तराखंड के देहरादून के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन कुछ देर बाद ही फ्लाइट वापस लौट आई।
विमान के वापस लौटने के कारणों की नहीं हुई पुष्टि
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने अभी तक विमान के वापस लौटने के कारणों की पुष्टि नहीं की है। विमानों में खराबी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी महीने इंडिगो की एक और फ्लाइट की उड़ान भरने के कुछ देर बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। ये घटना बीती 10 जून की है जब दिल्ली से चेन्नई के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो के विमान के इंजन में खराबी आ गई थी और फिर इसकी दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी।
DGCA कर रहा है मामले की जांच
डीजीसीए इस मामले की जांच कर रहा है। इस घटना को लेकर इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा था कि दिल्ली से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट 6E 2789 एक तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली लौट आई। विमान सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। यात्रियों को चेन्नई ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया गया था। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए एयरलाइंस ने खेद जताया था।
Read More: 'मोदी सरकार को भी जाता है क्रेडिट', योग दिवस पर कांग्रेस ने नेहरू को किया याद तो Shashi Tharoor ने की केंद्र सरकार की तारीफ
Comments (0)