राजधानी दिल्ली में यमुना नदी में जलस्तर कम हुआ है, लेकिन इसके बावजूद बाढ़ का खतरा बरकरार है। राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ की स्थिति अभी भी बनी हुई है, यमुना का पानी लाल किले तक पहुंच गया है। बाढ़ के कारण कई जगहों पर यातायात के लिए मार्ग बदले गए। इस वजह से भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। लगातार बारिश और हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। कुछ स्थानों पर बाढ़ का पानी कम होने के बाद ITO रेलिंग और बिजली के खंभों में करंट आने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

Comments (0)