राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन पर दिल्ली सेवा विधेयक पर तीखी बहस के दौरान पब्लिसिटी के लिए सदन में नाटकबाजी करने का आरोप लगाया। बता दें कि, धनखड़ को गुस्सा उस वक्त आया जब TMC मेंबर ने अपने भाषण को दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 तक सीमित रखने से मना कर दिया और केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार आरोप लगाने शुरू कर दिए।
चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने TMC मेंबर ओ ब्रायन से कहा कि, यह आपकी आदत बन गई है। आप एक रणनीति के तहत ऐसा कर रहे हैं।