दिल्ली-NCR में मानसून की विदाई के बीच मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 अगस्त और 1 सितंबर को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं 2 सितंबर से दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 31 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। इस दिन फिलहाल मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
1 सितंबर से बदलेगा मौसम
1 सितंबर को भी अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 26°C रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 2 सितंबर को तापमान में गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 25°C तक पहुंच सकता है। इस दिन मध्यम बारिश के आसार हैं।
3-4 सितंबर को भी राहत के आसार
3 और 4 सितंबर को दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 24°C के आसपास रह सकता है। दोनों दिनों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं 5 सितंबर को बारिश की गतिविधि कम हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 34°C और न्यूनतम 24°C रहने का अनुमान है। आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है।
मानसून की विदाई के बीच बदला मौसम
मानसून की विदाई का दौर शुरू होने के बावजूद दिल्ली-NCR में एक बार फिर बारिश के आसार बने हैं। मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई देगा और आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।