नागपुर के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि, जो देश भारत की प्रगति नहीं चाहते, वे यहां के समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, राक्षसी ताकतें भारत की प्रगति का विरोध करती हैं और आंतरिक कलह भड़काकर परेशानी खड़ी करने पर तुली हुई हैं।
दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो हमें हरा सके
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने अपने बयान में आगे कहा कि, एक दूसरे के साथ सद्भाव से रहने के महत्व को भी रेखांकित किया। RSS प्रमुख ने कहा कि, जब तक हम एकजुट हैं, तब तक दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो हमें हरा सके। यही कारण है वे हमें तोड़ने की कोशिश करते हैं।
राक्षसी ताकतें भारत की प्रगति को पसंद नहीं करती हैं
इस दौरान मोहन भागवत ने आगे कहा कि, कुछ देश जो नहीं चाहते हैं कि, भारत आगे बढ़े, वे समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, भारत आगे बढ़ रहा है लेकिन कुछ राक्षसी ताकतें हैं जो भारत की प्रगति को पसंद नहीं करती हैं। आगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख ने कहा कि, ये राक्षसी ताकतें लोगों के बीच दुश्मनी पैदा करने के लिए विभिन्न मुद्दों का इस्तेमाल कर रही हैं।
Read More: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा दाव, बोले - सत्ता में वापसी पर यूपी के सभी संविदा कर्मचारियों को स्थाई किया जाएगा
Comments (0)