सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने नए संसद के उद्घाटन में सेंगोल की मौजूदगी को लेकर सबसे अलग प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सेंगोल का साल 2024 के लोकसभा चुनाव से खास कनेक्शन बताया है। सपा प्रमुख ने दावा करते हुए कहा है कि, अगले साल लोकसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन हो जाएगा। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि, सेंगोल सत्ता के हस्तांतरण का प्रतीक है, लगता है बीजेपी ने मान लिया है कि, अब सत्ता सौंपने का समय आ गया है।
सेंगोल पर समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य ने टिप्पणी की है। सपा प्रमुख ने सेंगोल का आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से किया है, तो वहीं मौर्य ने बीजेपी को लोकतंत्र से हटकर राजतंत्र की ओर जाने की बात की हैं।
Comments (0)