कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दो दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जाएंगे। यहां वे एक जनसभा भी करेंगे। सांसदी बहाल होने के बाद राहुल का यह पहला वायनाड दौरा है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के दौरे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वायनाड के लोग इस बात से बहुत खुश हैं कि लोकतंत्र की जीत हुई है। उनकी आवाज संसद में वापस लौट आई है, राहुल सिर्फ उनके सांसद ही नहीं बल्कि परिवार के सदस्य जैसे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दो दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जाएंगे। यहां वे एक जनसभा भी करेंगे। सांसदी बहाल होने के बाद राहुल का यह पहला वायनाड दौरा है।