महाराष्ट्र भाजपा ने एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साधा है। भाजपा राज्य प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए कहा कि वह अब ऐसी स्थिति में हैं कि अगर कांग्रेस और एनसीपी अगर उन्हें सिर्फ लोकसभा की दो सीट भी दे तो उन्हें स्वीकार करना पड़ेगा।
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष बावनकुले नागपुर दौरे पर थे। यहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले ही शिवसेना के गढ़ रामटेक पर अपने हाथ रख चुकी है। रामटेक क्षेत्र का नेतृत्व पहले एकनाथ शिंदे कर चुके हैं। उद्धव के पास कांग्रेस और एनसीपी के अलावा कोई विकल्प नहीं है, उसे अगर दो सीट भी मिलती है तो उसे स्वीकार करना पड़ेगा। यही शिवसेना जब भाजपा के साथ थी, तब हम उन्हें अपना छोटा भाई मानते थे। भाजपा ने हमेशा उद्धव ठाकरे का जितना मन होता था, उतनी सीट दिया करते थे।

Comments (0)