केंद्र सरकार ने 24 जून को मणिपुर के हालात पर बातचीत करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक के बारे में गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने 21 जून को आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी। ट्वीट में कहा गया कि, ''केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने के लिए 24 जून को दोपहर 3 बजे नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है।'' मणिपुर में पिछले 50 दिनों से शांति बहाली के प्रयास किए जा रहे हैं। हिंसा की घटनाएं थम नहीं रही हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने के लिए 24 जून को दोपहर 3 बजे नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है।