International Yoga Day 2023: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में मुरादाबाद स्थित कंपनी बाग में एक योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने योग किया, योग करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने योग शिविर में पहुंचे लोगों को शुभकामनाएं दी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने लोगों से योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी।