मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मध्यप्रदेश के झाबुआ, धार, गुना, शिवपुरी, भिंड, दतिया, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली में जोरदार बारिश दर्ज की गई है। अभी मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश सीधी और रीवा में हुई है। इसके अलावा अलीराजपुर, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, शहडोल, अशोकनगर में भी सामान्य से थोड़ी अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सिवनी, कटनी, उमरिया, ग्वालियर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। जबकि देवास, मंदसौर, राजगढ़, भोपाल, सागर, डिंडोरी, मुरैना के इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मध्यप्रदेश के झाबुआ, धार, गुना, शिवपुरी, भिंड, दतिया, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली में जोरदार बारिश दर्ज की गई है।