बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत ने अपने निर्वाचन क्षेत्र मंडी में प्रचार अभियान शुरू किया। इस दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत ने रोड शो और एक जनसभा को संबोधित किया। बीजेपी उम्मीदवार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोशल मीडिया विवादित कमेंट करने वाली कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पर खूब निशाना साधा है।
अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि, कांग्रेस मंडी से मेरा नामांकन स्वीकार नहीं कर सकी। उन्होंने घटिया राजनीति करना शुरू कर दिया।