केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी सरकार ने 9 साल बेमिसाल को लेकर एक अभियान चलाया हैं। इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और मंत्री मोदी सरकार के 9 साल में किए गए विकास कार्यों को लेकर सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं। इसी क्रम देश की राजधानी दिल्ली में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने, सिंधिया के अलावा दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला मौजूद रहे।
सिंधिया ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल को लेकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई। सरकार की उपलब्धियां बताने की जिममेदारी केंद्रीय मंत्रियों के हाथ में दी गई हैं। आपको बता दें कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के 9 साल पूरे हो चुके हैं। 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की शपथ ली थी। वहीं आज यानी की सोमवार को केंद्रीय मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस पर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं।सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई
बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, 9 साल सेवा सुशासन सेवा, गरीब कल्याणकारी योजना जैसी कई योजनाएं हमारी सरकार ने सबका साथ सबका विकास को देखते हुए सभी के लिए लागू की हैं। उन्होंने आगे कहा कि, भारत के इतिहास के लिए कल का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण था। पिछले 9 सालों में ऐतिहासिक उपलब्धियां, ऐतिहासिक परिवर्तन पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में हुआ हैं। हमारी सरकार ने देश की जनता के लिए एकजुटता से काम किया हैं।2030 तक भारत की आर्थिक महाशक्ति के रूप में बनने वाला है
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि, पिछले 9 सालों में भारत ने शिक्षा क्षेत्र में, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट, आत्मनिर्भरता जैसे कई क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल की है। भारत आज अर्थव्यवस्था में ब्रिटिश को पीछे छोड़कर 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि, पीएम मोदी का संकल्प 2030 तक भारत की आर्थिक महाशक्ति के रूप में बनने वाला है।Read More: MP के CM शिवराज सिंह ने कहा - PM मोदी भारत के लिए भगवान का वरदान
Comments (0)