कांग्रेस नेता शशि थरूर ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उनकी पार्टी के लिए आवश्यक है कि, वह आत्मसंतुष्ट नहीं हो क्योंकि मतदाताओं का रुख प्रादेशिक और राष्ट्रीय चुनावों के बीच बदल सकता है। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि, इससे कुछ महीने पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली थी।
कांग्रेस को थरुर ने दी नसीहत
थरूर ने आगे कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि, कांग्रेस यह मानकर नहीं चल सकती कि, जो चीज राज्य के चुनाव में काम कर गई वो राष्ट्रीय चुनाव में भी काम करेगी। उन्होंने आगे कहा कि, 2018 में हमने (कांग्रेस ) राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीत हासिल की थी, लेकिन फिर लोकसभा चुनाव में इन्हीं राज्यों में हम हार गए। उन्होंने कहा कि, मतदाता कुछ महीनों के भीतर अपना मत बदल सकता है तो यह आवश्यक है कि, हमें आत्मसंतुष्ट नहीं हों।राजनीति में लोगों का महत्वाकांक्षी होना सामान्य है
लोकसभा सदस्य थरुर ने कहा कि, कर्नाटक में स्थानीय स्तर पर मजबूत एवं प्रभावी नेतृत्व होने और स्थानीय मुद्दों पर जोर देने के कारण कांग्रेस की जीत में मदद मिली। वहीं कांग्रेस में कुछ नेताओं के बीच टकराव से जुड़े मुद्दे पर उन्होंने ने कहा कि, पार्टी में मतभेद का होना सामान्य बात है। राजनीति में लोगों का महत्वाकांक्षी होना सामान्य है।Read More: सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले - बंगाल में लोकतंत्र की हजारों मौतें हुईं
Comments (0)