अमेरिका के सफल दौरे के बाद पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर शनिवार को मिस्र पहुंचे। यात्रा के दूसरे दिन यानी रविवार को उन्हें राजधानी काहिरा में मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजा गया। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ द नाइल पुरस्कार से सम्मानित किया।
बता दें कि ऑर्डर ऑफ द नाइल मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। मिस्र के राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय बैठक से पहले पीएम मोदी को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया। दोनों नेताओं ने अपनी मुलाकात के दौरान महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर साइन किए।

Comments (0)