मुंबई और दिल्ली में आज एक साथ मानसून ने एंट्री दी है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में मानसून जहां निर्धारित समय से दो दिन पहले पहुंचा। वहीं, मुंबई में मानसून दो सप्ताह के देरी से आया है। पिछली बार दिल्ली और मुंबई में एक साथ मानसून 21 जून, 1961 में आया था।
कहां-कहां पहुंचा मानसून
दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी सक्रिय है। इसने मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लिया है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू के कुछ हिस्सों में भी मानसून आ गया है। यह अगले 2 दिनों में आगे बढ़ेगा और अन्य हिस्सों को भी कवर करेगा। यह अगले 2 दिनों में आगे बढ़ेगा और अन्य हिस्सों को भी कवर करेगा।'येलो अलर्ट' जारी
शहर में दिन के दौरान और बारिश होने की उम्मीद है। कल शाम हुई बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में अंधेरी, मलाड और दहिसर शामिल हैं। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण मौसम कार्यालय ने रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसने पालघर, मुंबई, ठाणे और सिंधुदुर्ग के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।Read More: त्रिपुरा सरकार का फैसला, 75 गांवों को स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से जाना जाएगा
Comments (0)