Karnataka CM Oath - कर्नाटक के मनोनीत सीएम सिद्दरमैया और डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार के आलावा 8 अन्य मंत्री भी आज यानी की शनिवार को बेंगलुरु में शपथ लेंगे। ( Karnataka CM Oath ) शपथ ग्रहण समारोह राज्य की राजधानी के कांटेरावा स्टेडियम में दोपहर 12.30 बजे होगा।
मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित 8 विधायक मंत्रीपद के लिए शपथ लेंगे
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित 8 विधायक मंत्रीपद के लिए शपथ लेंगे। मैं भी उसमें शिरकत के लिए वहां जा रहा हूं। यह खुशी की बात है कि, कर्नाटक में नई सरकार, मज़बूत सरकार आई है। उन्होंने आगे कहा कि, इससे कर्नाटक का विकास होगा और साथ ही देश में अच्छा माहौल बनेगा। वहीं खड़गे ने इस समारोह के लिए 19 समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है।
खड़गे ने कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्रियों की सूची को मंजूरी दे दी है
वहीं मनोनीत सीएम सिद्दारमैया को लिखे पत्र में पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्रियों की सूची को मंजूरी दे दी है। बता दें कि, इनमें ए.जी. परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जरकिहोली, प्रियांक खड़गे, रामलीमगा रेड्डी और बी.जेड. जमीर अहमद खान के नाम शामिल हैं।
शपथग्रहण समारोह में विपक्ष के बड़े नेता होने शामिल
कल कर्नाटक में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम पद के लिए होने वाले शपथग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NCP चीफ शरद पवार शामिल होंगे। नीतीश ने कहा कि मुझे सिद्धारमैया और कांग्रेस अध्यक्ष ने आमंत्रित किया है। अगर विपक्षी दल साथ आते हैं तो यह राष्ट्रहित में होगा। मैं इस दिशा में लगातार कोशिश कर रहा हूं। वहीं, NCP चीफ ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मुझे इवेंट में इनवाइट किया है। मैं भी कल इस कार्यक्रम का हिस्सा बनूंगा।
ये भी पढ़ें - CG News मुख्यमंत्री बघेल भूमिहीन कृषि मजदूरों को 21 मई को देंगे इस वर्ष की प्रथम किश्त की राशि…
Comments (0)