पीएम मोदी फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर हैं, उन्हें फ्रांस के नेशनल डे यानी बैस्टिल डे पर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। कल गुरुवार देर रात पीएम मोदी पेरिस के ला सीएन म्यूजिकले में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। आपको बता दें कि, ला सीएन म्यूजिकाले में फिलहाल इंडियन एम्बेसी और मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर की तरफ से फेस्टिवल ऑफ इंडिया, "नमस्ते फ्रांस" को होस्ट किया।
मेरा कण-कण और पल-पल देशवासियों के लिए है - पीएम मोदी
पेरिस में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, आज का ये नजारा, ये दृश्य अपने आप में अद्भुत है। देश से दूर जब मैं भारत माता की जय का आह्वान सुनता हूं, तो ऐसा लगता है जैसे घर आ गया हूं। हम भारतीय जहां भी जाते हैं एक मिनी इंडिया जरूर बना लेते हैं। वहीं संबोधन में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, आज पूरा विश्व भारत के प्रति नई उम्मीद और नई आशा से भरा हुआ है, यह उम्मीद ठोस नतीजों में बदल रही है। उन्होंने आगे कहा कि, मेरा कण-कण और पल-पल देशवासियों के लिए है।
भारत 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' है - PM मोदी
पीएम ने आगे यह भी अपने संबोधन में कहा कि, आज दुनिया नई विश्व व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। भारत की क्षमता और भूमिका तेजी से बदल रही है। इस समय भारत G20 समूह का अध्यक्ष है। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि, भारत का हजारों वर्ष का पुराना इतिहास, भारत का अनुभव, विश्व कल्याण के लिए भारत के प्रयासों का दायरा बहुत बड़ा है। भारत 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' है और भारत 'मॉडल ऑफ डायवर्सिटी' भी है।यह हमारी बहुत बड़ी शक्ति है, ताकत है।
भारत 10 साल में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया
नमस्ते फ्रांस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, आज ये सुनकर कौन है जो इस गर्व से नहीं भर जाएगा कि, भारत 10 साल में दुनिया की 10वीं से 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया। ये गर्व सिर्फ भारतीयों को ही नहीं होता है, आज दुनिया यह विश्वास करने लगी है कि, भारत को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनने में देर नहीं लगेगी।
Comments (0)