मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, विदर्भ, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।
भारी बारिश के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में तमिलनाडु, केरल और अंडमान-निकोबार में मूसलाधार बारिश की संभावना है। इसके साथ ही, दक्षिणी केरल, लक्षद्वीप और आंतरिक तमिलनाडु के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
Comments (0)