रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इंटरनेट से चलने वाले गैजेट्स से भी दूर रहते हैं। आज से करीब 11 साल पहले खुद पुतिन ने इंटरनेट इस्तेमाल ना करने की वजह बताई थी।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिसवीय भारत दौरे पर हैं। पुतिन को दुनिया के ताकतवर नेताओं में पहचाना जाता है। लेकिन रूसी राष्ट्रपति पुतिन इंटरनेट की दुनिया से कटे हुए हैं। वे न तो सोशल मीडिया पर हैं और न ही स्मार्टफोन रखते हैं। दरअसल, पुतिन इंटरनेट से दूर रहते हैं, वह इंटरनेट नहीं चलाते हैं। पुतिन ने बहुत पहले इंटरनेट को 'CIA का प्रोजेक्ट' बताया था। CIA अमेरिका की इंटेलिजेंस एजेंसी है, जिसे रूस खतरनाक मानता है। पुतिन की इंटरनेट थ्योरी क्या है?
पुतिन ने इंटरनेट के बारे में क्या कहा था?
अप्रैल 2014 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें पुतिन ने इंटरनेट को 'CIA का प्रोजेक्ट' कहा था। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने शुरू में इंटरनेट बनाया था और अभी भी उसे बढ़ा रही है। इस बयान ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थीं।
रूस चाहता है अपना अलग इंटरनेट
पुतिन लंबे समय से कहते आए हैं कि रूस को अपना अलग इंटरनेट चाहिए। उनका मानना था कि मौजूदा इंटरनेट से रूस के हितों को खतरा है। पुतिन कह चुके हैं कि रूस को अपने ऑनलाइन हितों की रक्षा करनी होगी। कुछ लोग डर रहे थे कि अगर रूस अपना अलग नेटवर्क बना लेगा तो वहां सरकार आसानी से लोगों पर नजर रख सकेगी।
Comments (0)