केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि छोटे मन वाले व्यक्ति कभी भी सच्चा सुख प्राप्त नहीं कर सकते। उनका यह बयान मानसिकता और दृष्टिकोण के महत्व पर जोर देता है।
गुजरात: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज धर्मपुर में श्रीमद् राजचंद्र मिशन के 25वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रीमद् राजचंद्र मिशन के 25वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया। राजनाथ ने कहा कि छोटे मन का व्यक्ति कभी भी सुख प्राप्त नहीं कर सकता है।
मन बड़ा होना चाहिए
श्रीमद् राजचंद्र मिशन के 25वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस व्यक्ति का मन जितना ही बड़ा होता चला जाएगा, उसी अनुपात में वह आध्यात्मिक ऊंचाईयों को हासिल करता चला जाएगा। मन बड़ा होना चाहिए, छोटे मन का व्यक्ति कभी भी सुख प्राप्त नहीं कर सकता है।
व्यक्ति को प्रयत्न करना चाहिए
इसके साथ ही बीजेपी के सीनियर नेता राजनाथ सिंह ने अपने इस संबोधन में आगे कहा कि, व्यक्ति को प्रयत्न करना चाहिए, साधना करनी चाहिए ताकि हमारा मन बड़ा होता चला जाए। मन के अंदर लोभ, लालच, द्वेष जैसी चीजें पैदा होंगी ही, ये स्वाभाविक है लेकिन उन पर नियंत्रण पाना ही साधना है।
Comments (0)