नेवी के बेड़े में नीलगिरी क्लास की वॉरशिप तारागिरी और शैलो वॉटर क्राफ्ट अंजदीप को शामिल किया जाएगा।
नए साल की शुरूआत में इंडियन नेवी को दो नए वॉरशिप तारागिरी और अंजदीप मिल जाएंगे। तारागिरी नीलगिरी क्लास का फ्रिगेट और अंजदीप शैलो वॉटर क्राफ्ट है। ये दोनों ही वॉरशिप जनवरी में नेवी में कमिशन हो सकते हैं। तारागिरी नीलगिरी क्लास का चौथा फ्रिगेट होगा। नेवी को ऐसे 7 फ्रिगेट मिलने हैं। अंजदीप भी नेवी को मिलने वाला चौथा शैलो वॉटर क्राफ्ट होगा। नेवी को कुल 16 शैलो वॉटर क्राफ्ट मिलने हैं।
फ्रिगेट आधुनिक हथियारों, सेंसर से लैस
तारागिरी फ्रिगेट लंबी दूरी तक मार करने वाली सर्फेस टू सर्फेस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस, स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर, कॉम्बेट मैनेजमेंट सिस्टम और फायर कंट्रोल सिस्टम जैसी अत्याधुनिक और बेहद जरूरी प्रणालियों से लैस होगा। नीलगिरी क्लास के स्टेल्थ फ्रिगेट को प्रोजेक्ट 17A के तहत बनाया गया है और ये नेवी के सबसे आधुनिक वॉरशिप हैं। प्रोजेक्ट 17A नेवी की शिपबिल्डिंग रोडमैप का अहम हिस्सा है।
कुल 16 शैलो वॉटर क्राफ्ट मिलेंगे
इंडियन नेवी को कुल 16 शैलो वॉटर क्राफ्ट मिलने हैं। जिसमें तीन नेवी में शामिल हो गए हैं। जनवरी में एक और एंटी सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW-SWC) अंजदीप नेवी में शामिल हो जाएगा। ये सबमरीन निगरानी, खोज और बचाव मिशन और निम्न-तीव्रता वाले समुद्री अभियानों को अंजाम दे सकता है।
Comments (0)