Jaipur: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 30 अक्टूबर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया प्रदेशभर में शुरू हो चुकी है। जोधपुर शहर की तीनों सीटों पर अभी स्थिति साफ नहीं है। दोनों बड़ी पार्टी के प्रत्याशियों के नाम का सस्पेंस अभी खत्म नहीं हुआ है, उससे पहले ही तीन विधानसभा में कुल 55 नामांकन फॉर्म उम्मीदवारों ने लिए हैं। ऐसे में निर्दलीय मैदान में उतरने की तैयारी में ज्यादा नजर आ रहे हैं। सोमवार को पहले दिन जोधपुर की सरदारपुर सूरसागर और शहर विधानसभा क्षेत्र के 55 लोगों के फॉर्म लिए है।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 30 अक्टूबर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया प्रदेशभर में शुरू हो चुकी है।