Jaipur: श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Rajasthan News) की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हत्याकांड के विरोध में राजपूत समाज पूरे प्रदेशभर में धरना दे रहा है। प्रदेश बंद का भी आह्वान किया गया है, जिसके चलते बाजार बंद हैं। इस बीच करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने चेतावनी दी है कि जब तक गोगामेड़ी के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक राजस्थान में नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह नहीं होने देंगे।
श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हत्याकांड के विरोध में राजपूत समाज पूरे प्रदेशभर में धरना दे रहा है। प्रदेश बंद का भी आह्वान किया गया है, जिसके चलते बाजार बंद हैं।