Jaipur: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) होने में महज कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी को यह बात जानने की उत्सुक्ता है कि बीजेपी-कांग्रेस औऱ अन्य पार्टियां किस सीट पर किस उम्मीदवार को खड़ा करने वाली है। कांग्रेस की कैंडिडेट लिस्ट का जनता के साथ-साथ पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का बड़ा बयान सामने आया है। सचिन पायलट ने कहा, 'जो जिताने वाला होगा पार्टी उसी को प्रत्याशी बनाएगी। यानी कांग्रेस जिताऊ प्रत्याशी को ही टिकट देगी।'
राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) होने में महज कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी को यह बात जानने की उत्सुक्ता है कि बीजेपी-कांग्रेस औऱ अन्य पार्टियां किस सीट पर किस उम्मीदवार को खड़ा करने वाली है।