Jhunjhunu: प्रदेश सरकार द्वारा बीते पांच सालों में किए गए भ्रष्टाचार और कांग्रेस विधायक व नेताओं द्वारा किए गए अत्याचार के खिलाफ भाजपा एक महासभा आयोजित करने जा रही हैं। आपको बता दें कि इस महासभा का नाम जन आक्रोश रखा गया है जो कि मंडावा विधानसभा क्षेत्र के अलसीसर में महाराणा प्रताप स्टेडियम में 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसी सिलसिले में प्रत्येक मंडल स्तर पर विद्युत निगम कार्यालयों के समक्ष बीजेपी ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है। बता दें कि 31 अगस्त को होने वाली इस महासभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।
प्रदेश सरकार द्वारा बीते पांच सालों में किए गए भ्रष्टाचार और कांग्रेस विधायक व नेताओं द्वारा किए गए अत्याचार के खिलाफ भाजपा एक महासभा आयोजित करने जा रही हैं।