कोटा: राजस्थान चुनाव के शंखनाद के बीच कोटा संभाग (Rajasthan Election) के बारां जिले में बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। यहां कांग्रेस बीजेपी को घेरने की योजना बना रही है, जिसमें पार्टी के दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं और यहीं से जन जागरण अभियान भी शुरू किया जा रहा है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बारां सिद्वार्थ नागर ने बताया कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य कांग्रेस नेता 16 अक्टूबर को बारां जिला मुख्यालय पर आएंगे।
राजस्थान चुनाव के शंखनाद के बीच कोटा संभाग (Rajasthan Election) के बारां जिले में बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। यहां कांग्रेस बीजेपी को घेरने की योजना बना रही है, जिसमें पार्टी के दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं और यहीं से जन जागरण अभियान भी शुरू किया जा रहा है।