हनुमानगढ़: कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार (20 नवंबर) को बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि इनके लोगों ने देश के लिए कुछ नहीं किया है। सिर्फ बड़ी-बड़ी बाते करते हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान के हनुमानगढ़ में चुनावी रैली करते हुए कहा, ''देश को आजाद कराने वाली कांग्रेस है। बीजेपी और आरएसएस ने खून की बूंद का कतरा तक नहीं बहाया है। कितने बीजेपी के लोग जेल गए हैं। कितने बीजेपी के लोग देश के लिए लड़े हैं। कांग्रेस पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित सभी जगहों पर लड़ी है। पंडित जवाहरलाल नेहरू और बाबासाहेब आंबेडकर ने मिलकर देश का संविधान बनाया।''
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार (20 नवंबर) को बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि इनके लोगों ने देश के लिए कुछ नहीं किया है। सिर्फ बड़ी-बड़ी बाते करते हैं।