Jaipur: राजस्थान में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। कई शहरों (Rajasthan Weather Update) में पारा गिरने से सर्दी बढ़ी है। वहीं, कुछ शहरों में पारा बढ़ने से सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। राजधानी जयपुर और चूरू में बीती रात इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। दूसरी तरफ माउंट आबू में कल तापमान माइनस में था। वह आज बढ़कर 1.5 पर आ गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 3-4 दिन में उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। इससे कई शहरों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।
राजस्थान में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। कई शहरों में पारा गिरने से सर्दी बढ़ी है। वहीं, कुछ शहरों में पारा बढ़ने से सर्दी से थोड़ी राहत मिली है।