Kota: कोटा में लगातार हो रहे सुसाइड को रोकने के लिए प्रशासन और सख्त होता जा रहा है। अब तक सामने आया है कि अधिकांश बच्चे पंखे से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड करते हैं। ऐसे में सभी हॉस्टल, पीजी और जहां भी बच्चे कोचिंग के लिए बाहर से आकर रह रहे हैं, वहां सभी जगह पंखों के लिए स्प्रिंग डिवाइस लगानी होगी ताकी सुसाइड को रोका जा सके। जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी कर सभी को पाबंद किया है कि वह जल्द पंखों के लिए स्प्रिंग डिवाईस लगवा लें नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगा। यह डिवाइस न लगवाने पर हॉस्टल को सीज भी किया जा सकता है।
कोटा में लगातार हो रहे सुसाइड को रोकने के लिए प्रशासन और सख्त होता जा रहा है। अब तक सामने आया है कि अधिकांश बच्चे पंखे से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड करते हैं।