Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election Result) के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। इन नतीजों से साफ हो गया है कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। हालांकि पार्टी ने अभी तक सीएम फेस तय नहीं किया गया है, लेकिन जीतने के बाद कई विधायकों के नाम इस रेस में आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालरापाटन से जीत दर्ज की है। वे दो बार राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। हालांकि इस बार पार्टी ने उनका चेहरा आगे रखकर चुनाव नहीं लड़ा था। इसी तह विद्याधर नगर से नवनिर्वाचित विधायक दीया कुमारी भी इस रेस में शामिल हैं। दीया ने अब तक तीन चुनाव लड़े और तीनों में ही विजय हासिल की है। राजस्थान में बीजेपी सांसद महंत बालकनाथ को भी सीएम फेस माना जा रहा है। बाबा बालकनाथ ने तिजारा सीट से जीत दर्ज की है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। इन नतीजों से साफ हो गया है कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है।