Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की (Rahul Gandhi) घोषणाओं के नाम पर वोटिंग करने की राहुल गांधी की अपील पर विवाद हो गया है। भाजपा ने राहुल की अपील को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और उनका X अकाउंट बैन करने की मांग की है। भाजपा ने राजस्थान निर्वाचन विभाग को शिकायत देकर उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज करने की मांग की है। राहुल गांधी ने शनिवार 25 नवंबर को सोशल मीडिया अकाउंट पर राजस्थान चुनावों में कांग्रेस को वोट करने की अपील के साथ बड़ी घोषणाओं का जिक्र किया।
राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की घोषणाओं के नाम पर वोटिंग करने की राहुल गांधी की अपील पर विवाद हो गया है। भाजपा ने राहुल की अपील को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और उनका X अकाउंट बैन करने की मांग की है।